ड्यूटी पर जा रही ANM की सड़क हादसे में मौत, हिरण को बचाने के प्रयास में पलटी बाइक; बेटा गंभीर घायल

Rohtas News: रोहतास के करगहर में ड्यूटी पर जा रही एएनएम निभा कुमारी की सड़क हादसे में मौत हो गई. अचानक सड़क पर आए हिरण को बचाने के प्रयास में बाइक पलट गई, जिसमें उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.

Rohtas News (करगहर से रजनीकांत पांडेय की रिपोर्ट): रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के कोनार-जगदतपुर पथ पर पीपरा खुर्द गांव के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक एएनएम की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान डुमरा गांव निवासी निभा कुमारी के रूप में हुई है. वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर में संविदा पर कार्यरत थीं और स्वास्थ्य उपकेंद्र बभनी में अपनी सेवाएं दे रही थीं.

ड्यूटी पर जाते समय पलटी बाइक

जानकारी के अनुसार, निभा कुमारी प्रतिदिन की तरह अपने पुत्र कौशल कुमार के साथ बाइक से स्वास्थ्य उपकेंद्र बभनी ड्यूटी के लिए जा रही थीं. इसी दौरान पीपरा खुर्द गांव के पास अचानक एक हिरण सड़क पर आ गया. जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

वाराणसी ले जाते समय हुई मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी. परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले गए. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद निभा कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. हालांकि वाराणसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं उनका पुत्र कौशल कुमार गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.

स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों में भी शोक की लहर दौड़ गई. सहकर्मियों ने निभा कुमारी को कर्मठ, मिलनसार और जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया.

पुलिस कर रही आवश्यक कार्रवाई

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.

Also Read: डेहरी में दौड़ प्रशिक्षण के दौरान बेहोश हुए प्रशिक्षु सिपाही की मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ होगी अंतिम विदाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >