रोहतास के आरा लाइन नहर में स्नान के दौरान 12 वर्षीय किशोर डूबा, परिवार में मचा कोहराम

Rohtas News: रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आयर कोठा पुल के पास आरा लाइन नहर में स्नान करने के दौरान 12 वर्षीय विशाल शर्मा डूब गया. बच्चों के साथ नहाने गए विशाल का गहरे पानी में जाने से पैर फिसल गया. स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

रोहतास से अशोक सिंह की रिपोर्ट

Rohtas News: रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आयर कोठा पुल के पास बहने वाली आरा लाइन नहर में रविवार को स्नान करने के दौरान एक 12 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया. इस खौफनाक हादसे के बाद से ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बना हुआ है. डूबे हुए किशोर की पहचान आयर कोठा गांव के रहने वाले चंदन शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र विशाल शर्मा के रूप में की गई है. घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार के घर पर कोहराम मचा हुआ है.

नहाने के दौरान गहरे पानी की तरफ बढ़ा कदम

स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शी बच्चों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए विशाल शर्मा गांव के ही कुछ अन्य बच्चों के साथ आरा लाइन नहर में स्नान करने के लिए गया था. सभी बच्चे पुल के समीप किनारे पर ही नहा रहे थे, तभी अचानक तैरने के क्रम में विशाल का पैर फिसल गया और वह नहर के भंवर और गहरे पानी की तरफ चला गया. पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और देखते ही देखते आंखों के सामने ओझल हो गया.

ग्रामीणों ने शुरू की खोजबीन, अब तक सुराग नहीं

विशाल को पानी में डूबता देख साथ गए बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसे सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और परिजन तुरंत भागते हुए मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए नहर के तेज बहाव वाले पानी में छलांग लगा दी और किशोर की तलाश शुरू कर दी. स्थानीय तैराकों द्वारा नहर के कई किलोमीटर लंबे दायरे में काफी खोजबीन की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका था. बेटे की इस हालत को देखकर उसकी मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मौके पर पहुंची पुलिस, रेस्क्यू टीम का इंतजार

इस दर्दनाक हादसे की लिखित सूचना तुरंत अकोढ़ीगोला थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस बल की एक टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए कैंप कर रही है.

स्थानीय प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट के वरीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और नहर में डूबे बच्चे को बाहर निकालने के लिए पेशेवर गोताखोरों की टीम को बुलाया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से भी लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट से मांग की है कि पानी का बहाव कम कराया जाए ताकि बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके. घटना के बाद से पूरे आयर कोठा गांव में मायूसी छाई हुई है.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >