रोहतास में अधिनायक लिपिक परीक्षा: 9,360 में सिर्फ 4,419 अभ्यर्थी हुए शामिल, कदाचार में 2 बाहर

Rohtas News: रोहतास में आयोजित अधिनायक लिपिक लिखित परीक्षा में 53 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. वहीं शेरशाह कॉलेज परीक्षा केंद्र से कदाचार के आरोप में दो अभ्यर्थियों को निष्कासित किया गया.

Rohtas News (सासाराम से जितेंद्र कुमार पासवान की रिपोर्ट): बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पद के लिए बुधवार को लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई. रोहतास जिले में परीक्षा के लिए कुल 17 केंद्र बनाए गए थे. जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि 9,360 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन केवल 4,419 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए.

53 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

परीक्षा में 4,941 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. इस प्रकार करीब 47 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 53 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई.

प्रमुख केंद्रों पर भी कम रही उपस्थिति

सासाराम शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. एस.पी. जैन कॉलेज केंद्र पर 840 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया था, जिनमें से केवल 407 उपस्थित हुए. वहीं शेरशाह कॉलेज केंद्र पर 816 में से 403 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी.

कदाचार के आरोप में दो अभ्यर्थी निष्कासित

जिला शिक्षा पदाधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार शेरशाह कॉलेज केंद्र से दो अभ्यर्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया. निष्कासित अभ्यर्थियों में अर्जुन सिंह और अर्जुन सिंह यादव शामिल हैं. उनके रोल नंबर क्रमशः 1416202494 और 1416202499 बताए गए हैं.

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई परीक्षा

प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर सुरक्षा और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे. डीईओ मदन राय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा की रिपोर्ट एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी, सदर एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार, एसपी रौशन कुमार, जिलाधिकारी उदिता सिंह तथा बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना को भेज दी गई है.

Also Read: 25 लाइसेंस, सैकड़ों स्टॉक प्वाइंट; रोहतास में अवैध बालू भंडारण से बढ़ा हादसों का खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >