जदयू ने अनंत कुमार गुप्ता को बनाया प्रदेश महासचिव, रोहतास में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बिहार जनता दल (यू) ने संगठन विस्तार करते हुए वरिष्ठ नेता अनंत कुमार गुप्ता को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. रोहतास जिले के लिए यह बड़ी राजनीतिक उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.

Anant Kumar Gupta JDU State General Secretary : बिहार जनता दल (यू) ने संगठन विस्तार के तहत वरिष्ठ नेता अनंत कुमार गुप्ता को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है. प्रदेश कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार रोहतास जिले से वे एकमात्र नेता हैं, जिन्हें प्रदेश स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Rohtas News : रोहतास को मिला प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व

वीरचंद पटेल पथ स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय से 8 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना में अनंत कुमार गुप्ता के नाम की घोषणा की गई. प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिलने को रोहतास जिले के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है.

Sasaram News : नेतृत्व का जताया आभार

प्रदेश महासचिव मनोनीत होने के बाद अनंत कुमार गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस

उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाना तथा सामाजिक न्याय और विकास की पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. साथ ही उन्होंने पार्टी की जिम्मेदारियों का पूरी जवाबदेही के साथ निर्वहन करने का भरोसा दिलाया.

कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

नियुक्ति की सूचना मिलते ही रोहतास जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया. जिला अध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी सहित मनोज पटेल, धनंजय पटेल, संजय वर्मा, अभिषेक पटेल, अरविंद कुमार, सुरेश चौधरी, मोहिउद्दीन हसन, दुर्गादास राय, अनिल कुमार, प्रमोद पटेल, राजेश पटेल, विरेंद्र कुशवाहा, आशुतोष कुमार सिंह, विजेंद्र पटेल, जयशंकर राय, राजेश पांडेय, पिंटू सिंह, मु. वकील अंसारी समेत बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी.

Also Read : रोहतास में लोगों ने जर्जर तार बदलने और नए पोल लगाने की उठाई मांग,बिक्रमगंज में दर्जनों वार्डों में हादसे का खतरा



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Vivek Singh

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >