रोहतास में रोजगार का मौका, 22 से 31 जुलाई तक विभिन्न प्रखंडों में लगेगा एसआईएस सिक्युरिटी कैंप

जीविका रोहतास ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में रोजगार शिविर की तिथियां जारी की हैं। इच्छुक युवा आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में शामिल होकर रोजगार पा सकते हैं।

Rohtas News : जीविका रोहतास के तत्वावधान में जिले के विभिन्न प्रखंडों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआईएस सिक्युरिटी कैंप के तहत रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए विभिन्न प्रखंडों में शिविर की तिथियां जारी कर दी गई हैं. इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकेंगे.

इन प्रखंडों में लगेगा रोजगार शिविर

जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 जुलाई को अकोढ़ीगोला प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई परिसर, 24 जुलाई को बिक्रमगंज के प्रगति संकुल संघ, 25 जुलाई को डेहरी के आजाद संकुल संघ, 27 जुलाई को शिवसागर प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, 29 जुलाई को दावथ के संकल्प संकुल संघ, 30 जुलाई को नौहट्टा प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई तथा 31 जुलाई को नोखा प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई में रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा.

युवाओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील

जीविका रोहतास ने जिले के सभी इच्छुक और योग्य युवाओं से निर्धारित तिथि पर संबंधित प्रखंड में आयोजित शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है. जीविका के अनुसार यह पहल युवाओं को रोजगार से जोड़ने, उनकी आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >