डाक बंगला मार्केट के सामने से हटा अतिक्रमण,जाम से मिली निजात

Sasaram news.शहर के काली स्थान से धर्मशाला चौक तक मंगलवार की दोपहर भीषण जाम लगा था. जाम के कारण सड़क पर गाड़िया धीरे-धीरे रेंग रही थी. इसमें डीएम, डीडीसी, सीओ की गाड़ी भी काफी समय तक फंसी रही.

प्रतिनिधि, सासाराम सदर

शहर के काली स्थान से धर्मशाला चौक तक मंगलवार की दोपहर भीषण जाम लगा था. जाम के कारण सड़क पर गाड़िया धीरे-धीरे रेंग रही थी. इसमें डीएम, डीडीसी, सीओ की गाड़ी भी काफी समय तक फंसी रही. इसको लेकर जिलाधिकारी ने हस्तक्षेप करते हुए नगर प्रशासन को निर्देश दिया. जिसके बाद नगर प्रशासन ने बुधवार को दस बजे सुबह ही पोस्ट ऑफिस चौक और डाक बंगला मार्केट के सामने से पूरा अतिक्रमण को हटा दिया. जैसे ही वहां से अतिक्रमण हटा सड़क साफ हो गया, देखते ही देखते जाम की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गयी और सड़क पर गाड़ियां सरपट दौड़ने लगी. इसकों देख स्थानीय लोग भी काफी उत्साहित हुए और कहने लगे इस तरह की कार्रवाई शहर में रोज होनी चाहिए. प्रशासन अगर प्रत्येक दिन अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करें तो शहर को पूरी तरह से जाम की समस्या से निजात दिलायी जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >