रोहतास: श्री शंकर विद्यालय में 'रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता' आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई जागरूकता

श्री शंकर उच्च स्तरीय विद्यालय, सासाराम में 'रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. अधिकारियों ने युवाओं को स्वयं और समाज को जागरूक करने का आह्वान किया.

Rohtas News: डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव. बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के तत्वावधान में गुरुवार को सासाराम शहर के श्री शंकर उच्च स्तरीय विद्यालय में 'रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता' का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच एचआईवी (HIV) एवं एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वास्थ्य संबंधी सही व प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराना था.

अधिकारियों व शिक्षकों की उपस्थिति में हुआ आयोजन

प्रतियोगिता का संचालन एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन, जिला पर्यवेक्षक एड्स नियंत्रण डॉ. धर्मदेव सिंह, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और एचआईवी संक्रमण, इसके बचाव के उपाय, सामाजिक भ्रांतियां, मिथकों को दूर करने तथा अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े सवालों के सटीक जवाब दिए.

जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव: अधिकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी और सशक्त माध्यम है. युवाओं को इस विषय पर सही और वैज्ञानिक जानकारी देना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार, पड़ोस और समाज के लोगों को भी जागरूक करने का बीड़ा उठाएं.

प्रतिभागियों का हुआ उत्साहवर्धन

विद्यालय प्रबंधन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खुशी जताई और कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों के सामान्य ज्ञान का विस्तार होने के साथ स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है. कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया और भविष्य में भी ऐसे जागरूक अभियानों को नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया गया.

Also Read: EO विमल कुमार की हत्या कैसे हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या है, पत्नी और ड्राइवर ने क्या कहा; सबकुछ पढ़िए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kr srivastav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >