10 दिनों से लापता गोतहर गांव की युवती का कुएं से मिला शव

बड्डी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के पास कचनथ पथ के किनारे एक कुएं से गुरुवार की देर शाम पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया

मामले की जांच में जुटी पुलिस, परिजनों में मचा कोहराम प्रतिनिधि, शिवसागर बड्डी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के पास कचनथ पथ के किनारे एक कुएं से गुरुवार की देर शाम पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया. उसकी पहचान शुक्रवार की सुबह गोतहर गांव निवासी अजय सिंह की 18 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी के रूप में हुई. बताया जाता है कि मृतका दस दिनों से लापता थी. लेकिन, परिजनों ने उसके लापता की सूचना पुलिस को नहीं दी थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष रामवृक्ष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर आलमपुर गांव के पास कुएं से युवती का शव निकाला गया. उसकी पहचान के लिए सदर अस्पताल में शव को रखा गया. इसी बीच पता चला कि गोतहर गांव से एक युवती काफी दिनों से लापता है. इसके बाद गोतहर गांव के अजय सिंह से संपर्क किया गया. पहली बार तो वे स्वीकार नहीं किए, लेकिन, कुछ देर बाद उन्होंने राधिका का शव होने की बात स्वीकार की. और शव को दाह-संस्कार के लिए ले गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि 18 वर्षीय राधिका कुमारी पिछले करीब 10 दिनों से घर से लापता थी. लेकिन सामाजिक बदनामी और उपहास के भय से परिजन थाने में सूचना नहीं दी थी. युवती की मौत के कारणों की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा. आत्महत्या है या हत्या कर शव को फेंका गया है. इसके लिए घटनास्थल के साथ-साथ आसपास के इलाकों की जांच की जा रही है. इधर, घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाकों में शोक और भय का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >