सासाराम में तिरंगा यात्रा
तिरंगे के रंग में सासाराम
आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व सासाराम में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. समाहरणालय परिसर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, छात्र और आम लोग शामिल हुए. तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारों से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया.
तिरंगा यात्रा में दिखा लोगों का उत्साह
भारत माता के जयकारों से गूंजा सासाराम
तिरंगा यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से सासाराम की सड़कें गूंज उठीं. हाथों में तिरंगा लिए लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे. पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.
सासाराम में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री अशोक चौधरी
प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने की अगुवाई
रोहतास के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी के नेतृत्व में सासाराम में तिरंगा यात्रा निकाली गई. उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया. यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे गूंजते रहे.
सासाराम में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए चेनारी और नोखा विधायक
विधायक भी तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम और नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. दोनों ने तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया और लोगों के साथ देशभक्ति के नारे लगाए. यात्रा में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से उत्साह और बढ़ गया.
तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेते हुए रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा
डीएम दीपक कुमार मिश्रा भी हुए शामिल
रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा तिरंगा यात्रा में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए. उन्होंने प्रभारी मंत्री और अन्य अधिकारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा की अगुवाई की. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी ने यात्रा को और भव्य बना दिया.
तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेते हुए एसपी रोशन कुमार
एसपी रोशन कुमार ने बढ़ाया उत्साह
रोहतास एसपी रोशन कुमार भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ यात्रा में कदमताल करते हुए लोगों का उत्साह बढ़ाया. सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ एसपी की भागीदारी ने यात्रा में देशभक्ति का जोश बढ़ाया.
तिरंगा यात्रा में सासाराम एसडीएम
एसडीएम ने भी लिया हिस्सा
सासाराम एसडीएम समेत अनुमंडल और जिला प्रशासन के कई अधिकारी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. अधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों के साथ देशभक्ति के नारों में अपनी भागीदारी निभाई. प्रशासनिक टीम की सक्रिय भागीदारी यात्रा की खास तस्वीर बनी.
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए एनसीसी कैडेट्स और स्काउट गाइड।
NCC और स्काउट गाइड ने बांधा समां
एनसीसी और भारत स्काउट एवं गाइड के कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा में अनुशासित कदमताल की. बैंड की धुन और मार्चिंग बीट के साथ कैडेट्स ने यात्रा की अगुवाई की. उनकी शानदार प्रस्तुति ने लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया.
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए स्कूली बच्चे।
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा सासाराम
तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः समाहरणालय परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ. रास्ते में लोगों ने रुककर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और देशभक्ति के इस उत्सव का हिस्सा बने. तिरंगे की शान और राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच सासाराम स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा नजर आया.
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए स्कूली बच्चे।
बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह
तिरंगा यात्रा में सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. हाथों में तिरंगा लिए बच्चे देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए. बच्चों के उत्साह ने पूरे माहौल को और जीवंत बना दिया.