रोहतास: जीएनएसयू में ‘दीक्षारंभ-2026’ का आगाज, पीएचडी शोधार्थियों को शोध संस्कृति से कराया परिचित

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में 'दीक्षारंभ-2026' के तहत पीएचडी शोधार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानें पूरी जानकारी।

Rohtas news : जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को ‘दीक्षारंभ-2026’ के तहत पीएचडी शोधार्थियों के लिए अभिमुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित शोधार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, शोध संस्कृति, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली तथा विभिन्न संकायों की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था.

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो-चांसलर गोविंद नारायण सिंह, कुलपति प्रो. डॉ. जगदीश सिंह, कुलाधिपति के सलाहकार प्रो. डॉ. एम.के. सिंह तथा परीक्षा नियंत्रक सुदीप कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया. पीएचडी समन्वयक प्रो. डॉ. विवेक शर्मा ने अतिथियों, संकाय सदस्यों और शोधार्थियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के शोध परिवेश एवं पीएचडी पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी.

शोध की गुणवत्ता और नैतिकता पर विशेष जोर

परीक्षा नियंत्रक सुदीप कुमार सिंह ने परीक्षा प्रक्रिया एवं अर्हता संबंधी नियमों की जानकारी दी. वहीं, आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्षा प्रो. डॉ. श्वेता शर्मा ने शोधार्थियों को लैंगिक संवेदनशीलता और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के संबंध में जागरूक किया. कुलपति और कुलाधिपति के सलाहकार ने समकालीन समस्याओं के समाधान के लिए गुणवत्तापूर्ण, नैतिक और समाजोपयोगी अनुसंधान करने का आह्वान किया.

विभिन्न संकायों की गतिविधियों से कराया परिचित

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागाध्यक्षों और अधिष्ठाताओं ने अपने-अपने संकायों की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों की जानकारी दी. सभी वक्ताओं ने शोधार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान के लिए प्रेरित किया. अंत में प्रो. डॉ. सुधांशु वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >