विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सासाराम में कैंडल मार्च, मौन संगोष्ठी में याद किया गया बंटवारे का दर्द

सासाराम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कैंडल मार्च और मौन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने देश के विभाजन के दर्दनाक इतिहास को याद कर शांति का संदेश दिया।

Rohtas News : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सासाराम स्थित मल्टीपर्पस फजलगंज स्टेडियम में जिला प्रशासन एवं कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कैंडल मार्च और मौन संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया. इस दौरान डीडीसी विजय कुमार पाण्डेय, डीईओ मदन राय, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार, ओएसडी विनय प्रताप समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

विभाजन की त्रासदी को किया याद

कार्यक्रम के दौरान देश के विभाजन के समय लाखों लोगों द्वारा झेली गयी यातना, विस्थापन और असीम पीड़ा को याद किया गया. विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया. मौन संगोष्ठी में वक्ताओं ने विभाजन के दर्दनाक इतिहास पर प्रकाश डालते हुए लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की.

मोमबत्ती लेकर निकाला कैंडल मार्च

मौन संगोष्ठी के बाद अधिकारियों, युवाओं और आम नागरिकों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकाला. मार्च के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, शांति और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प भी लिया.

युवा पीढ़ी को इतिहास से जोड़ना उद्देश्य

डीडीसी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश के विभाजन के इस त्रासद अध्याय से अवगत कराना है. उन्होंने कहा कि इतिहास के इस दर्दनाक दौर को याद करने से आने वाली पीढ़ियां एकता, भाईचारे और सद्भाव के महत्व को समझ सकेंगी. राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द की भावना को हमेशा मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >