बस की टक्कर से ऑटो सवार की मौत, पांच यात्री घायल

बड्डी थाना क्षेत्र के रायपुरचोर बाजार में बुधवार को एक यात्री बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. इससे ऑटो पर सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये.

शिवसागर. बड्डी थाना क्षेत्र के रायपुरचोर बाजार में बुधवार को एक यात्री बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. इससे ऑटो पर सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल सासाराम पहुंचाया. वहां एक की मौत हो गयी, जबकि अन्य का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, काला शहर गांव निवासी ऑटो चालक मनु कुमार आलमपुर बाजार से सवारी लेकर सासाराम जा रहा था. वह रायपुरचोर बाजार पहुंचा, तो उक्त घटना हो गयी. इसमें चालक सहित तिलौथू थाना क्षेत्र के बसडीहां गांव निवासी 45 वर्षीय शिवनाथ राम, औरंगाबाद की रफीगंज निवासी 34 वर्षीय संगीता कुमारी, आलमपुर गांल निवासी 50 वर्षीय चुनमुना देवी, काला शहर गांव निवासी 26 वर्षीय प्रेमजीत कुमार घायल हो गये. वहीं, सासाराम सपुलहगंज निवासी विगु महतो की मौत हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. सभी घायलों का इलाज चल रहा है. ऑटो व बस को जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. उधर, रायपुरचोर पंचायत समिति सदस्य सुनील तिवारी व संजय चंद्रवंशी ने मृतक के आश्रितों को तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >