सासाराम: नल-जल योजना के टावर रूम तोड़ हजारों की संपत्ति चोरी, जांच में जुटी पुलिस

सासाराम जिले के सूर्यपुरा प्रखंड में नल-जल योजना के टावर रूम से चोर हजारों रुपये के उपकरण चुरा ले गए. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

Sasaram News : सासाराम जिले के सूर्यपुरा प्रखंड की सदर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 में संचालित नल-जल योजना के टावर रूम तोड़कर चोर हजारों रुपये मूल्य के उपकरण चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. वार्ड सदस्य रिकी कुमार ने बताया कि सूर्यपुरा छोटका पोखर स्थित शिव मंदिर के समीप बने नल-जल योजना के टावर रूम को चोरों ने निशाना बनाया.रूम को तोड़कर अंदर रखे मोटर पंप का स्टार्टर, कई पाइप, प्लंबर के उपकरण समेत अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया. उन्होंने बताया कि घटना की लिखित सूचना पीएचईडी विभाग को दे दी गई है. विभाग से चोरी गए सामान की जांच कर आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र व्यवस्था बहाल कराने की मांग की गई है. स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >