नगर पंचायत के मोहनियां रोड स्थित बाजार समिति के प्रांगण में रविवार की देर शाम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रखंड कार्यालय का भव्य उद्घाटन सासाराम लोकसभा सांसद मनोज कुमार ने फीता काट कर किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर कांग्रेस पार्टी का कार्यकाल नहीं होने से कार्यकर्ताओं को काफी परेशानी होती थी, जो कई वर्षों के बाद आज पूरी हो गयी.
इसके बाद उन्होंने शहर के एक निजी हॉल में महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर पार्टी के आगामी रणनीति पर चर्चा की. इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने आगत अतिथियों को अंगवस्त्र व पुष्पमाला भेंट कर उन्हें सम्मानित किया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो नसरुद्दीन राइन व संचालन डॉ विजय प्रकाश सिंह ने किया. मौके पर रामप्रवेश सिंह कुशवाहा, राजेन्द्र प्रभाकर, अखिलेश त्रिपाठी, उमाशंकर गुप्ता, विकास यादव, शिवम गुप्ता, रजनीकांत, सरोज कुमार सिंह, वसीम अंसारी सहित महागठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
