Sasaram News : संझौली में दो व्यक्तियों की हुई मौत से मातम पसरा

रविवार को अंचल क्षेत्र के संझौली सहित आस पास के गांव में भी, संझौली में एक दिन में अचानक दो व्यक्तियों की हुई मौत से मातम पसरा हुआ है

संझौली, 22 सितंबर रविवार को अंचल क्षेत्र के संझौली सहित आस पास के गांव में भी, संझौली में एक दिन में अचानक दो व्यक्तियों की हुई मौत से मातम पसरा हुआ है. बाजार से लेकर गांव की गलियों तक एक डीएसपी व दूसरा इंजीनियरिंग कर रहे छात्र की अचानक हुई निधन की चर्चा सुनाई दे रही है. लोग दोनों लोगों की निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. मृतक में एक संझौली निवासी शिव जी साह का ज्येष्ठ पुत्र डीएसपी विंध्याचल साह का ब्रेन हैमरेज से अचानक निधन हो गई बताई जा रही है. जबकि दूसरा संझौली गांव का ही व्यवसाई मुबारक अली का इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा बेटा, सोनू अली की बीमारी के कारण मौत हो गई. मृतक सोनू अली के पिता मुबारक अली ने बताया कि बेटा पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहा था. जिसका उपचार पटना के एक निजी अस्पताल में चल रही थी. जहां उपचार के दौरान अचानक साथ छोड़ गया. वहीं मृत डीएसपी विंध्याचल साह का भाई लक्ष्मी कुमार गुप्ता ने बताया कि भैया 1994 बैच में दरोगा पद चयनित होकर, बिहार पुलिस में सेवा दे रहे थे. वर्तमान में इंस्पेक्टर पद रहते हुए, डुमरांव (बक्सर) में दरोगा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देने में लगे हुए थे. इसी बीच उनका पदोन्नति डीएसपी में हुआ, वे 22 सितंबर सोमवार को योगदान देने वाले थे. इसी बीच उनकी अचानक तबियत खराब हो गई. उपचार के लिए, पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उपचार कर रहे डॉक्टर ने ब्रेन हैमरेज होने के कारण बताकर मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >