सासाराम में सावन महोत्सव में दिखी हरियाली की छटा, कजरी पर महिलाओं संग थिरकीं विधायक स्नेहलता कुशवाहा

सासाराम में आयोजित सावन महोत्सव में विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने महिलाओं के साथ कजरी की धुन पर नृत्य किया। कार्यक्रम में हरियाली और संस्कृति की झलक दिखी।

Rohtas News : शहर के वेदा स्थित निजी हॉल में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद मनोज कुमार और विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया. महोत्सव में सैकड़ों महिलाएं हरी साड़ी, चूड़ी, बिंदी और आकर्षक श्रृंगार के साथ शामिल हुईं. महिलाओं के हरे परिधान से पूरा परिसर सावन की हरियाली के रंग में रंगा नजर आया.

हरे रंग में सजीं महिलाएं, दिखी सावन की छटा

विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने कहा कि सावन का नाम आते ही हरियाली और प्रकृति की सुंदरता का अहसास होने लगता है. महिलाओं का हरे परिधान में सजना हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है. यह प्रकृति संरक्षण और जीवन में खुशहाली का संदेश भी देता है. उन्होंने कहा कि सासाराम की महिलाओं ने इस परंपरा को आज भी संजोकर रखा है.

महिलाओं के आग्रह पर कजरी पर थिरकीं विधायक

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के आग्रह पर विधायक स्नेहलता कुशवाहा भी कजरी की धुन पर उनके साथ थिरकने लगीं. विधायक को अपने बीच नृत्य करते देख महिलाएं उत्साहित हो उठीं. इसके बाद महोत्सव का माहौल और खुशनुमा हो गया. महिलाओं ने सावन के गीतों और कजरी के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया.

बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल

सावन महोत्सव में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और पारंपरिक परिधान में सावन की संस्कृति को जीवंत किया. कार्यक्रम में जिला पार्षद रश्मि कुमारी, रालोमो जिलाध्यक्ष कपिल कुमार कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि संदीप सोनी, सुग्रीव सिंह, सत्यनारायण स्वामी सहित अन्य मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >