सासाराम में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, रांची जाने के लिए घर से निकले थे राकेश प्रसाद

सासाराम के तकिया गुमटी के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें रांची जाने के लिए निकले राकेश शंकर प्रसाद की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना से परिजनों में मातम पसर गया है.

Sasaram Train Accident. : डीडीयू-गयाजी रेलखंड पर शहर के तकिया गुमटी के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

रांची जाने के लिए निकले थे घर से. पटरी पार करने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान श्रृखिंडा निवासी लक्ष्मी राय के करीब 52 वर्षीय पुत्र राकेश शंकर प्रसाद के रूप में हुई है. जीआरपी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार राकेश प्रसाद अपने घर से रांची जाने के लिए निकले थे.

स्टेशन जाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आए

बताया गया कि स्टेशन की ओर जाने के क्रम में वह रेलवे पटरी पार कर रहे थे. इसी दौरान अचानक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Punit Kr Pandey

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >