रोहतास: मालियाबाग बाजार पर प्रशासन सख्त, SDO ने अतिक्रमण हटाने का दिया सख्त आदेश

बिक्रमगंज के मालियाबाग बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीओ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा।

Rohtas News : सासाराम अनुमंडल प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का दायरा अब केवल बिक्रमगंज नगर तक सीमित नहीं रखा है. अभियान की शुरुआत दावथ प्रखंड के प्रमुख बाजार मालियाबाग से भी कर दी गई है. शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मालियाबाग बाजार का निरीक्षण कर सार्वजनिक भूमि और सड़क किनारे हुए अतिक्रमण का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अवैध कब्जा मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

अधिकारियों को संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश

निरीक्षण के बाद एसडीओ ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और दावथ थानाध्यक्ष को संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्रवाई पूरी तरह विधिसम्मत, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से की जाए तथा अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार पूर्व सूचना देकर निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जाए.

सार्वजनिक भूमि पर कब्जा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

एसडीओ दिलीप कुमार ने स्पष्ट कहा कि सड़क, सार्वजनिक भूमि और आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले अवैध अतिक्रमण को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के बाद नियमित निगरानी रखने का भी निर्देश दिया, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो और लोगों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके.

पूरे अनुमंडल में चलेगा अभियान

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि बिक्रमगंज के बाद अब पूरे अनुमंडल के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. मालियाबाग में कार्रवाई के निर्देश के बाद अन्य बाजारों के अतिक्रमणकारियों में भी हलचल तेज हो गई है. स्थानीय लोगों का मानना है कि अभियान से यातायात व्यवस्था सुधरेगी और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >