सासाराम में पुलिस की कार्रवाई, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बिहार के दिनारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Sasaram News : सासाराम जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर दिनारा पुलिस ने धनसोई मोड़ के पास छापेमारी कर एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मरुआं गांव का एक युवक शराब लेकर धनसोई मोड़ की तरफ जा रहा है. तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 200 एमएल अंग्रेजी शराब का एक पीस बरामद किया. गिरफ्तार आरोपी दिनारा थाना क्षेत्र के मरुआं गांव निवासी रामजी साह के पुत्र अभय कुमार के रूप में हुई है पूछताछ में आरोपी ने शराब बेचने की बात स्वीकार की है. थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराब की बिक्री और तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >