अधूरी खबर : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन गांवों के ट्रांसफार्मर जला,

रोहतास के संझौली में आकाशीय बिजली गिरने से तीन गांवों के ट्रांसफार्मर जल गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। विभाग मरम्मत कार्य में जुटा है।

रोहतास जिले के संझौली से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट, प्रतिनिधि संझौली, प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की शाम तेज आंधी गरज, चमक के साथ जो रही मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आने से मथुरापुर, मंझौली व लक्ष्मीपुर गांव में लगा बिजली ट्रांसफार्मर जल गया. जिस कारण तीनों गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है. बिजली बाधित होने से लोगों को उमस भरी गर्मी व रात के अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है., विद्युत विभाग के कनीय अभियंता प्रमोदित रक्त पटेल ने बताया कि खराब मौसम के कारण आकाशीय बिजली गिरने से तीनों गांवों के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ है. विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही है. आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को बदलने एवं मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है. विभाग का लक्ष्य है को सोमवार तक सभी प्रभावित गांव में ट्रांसफार्मर ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वीरेंद्र कुमार

वीरेंद्र वर्ष 2008 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्हें क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है और वे अपने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उजागर करने में माहिर हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >