सासाराम के कुशवाहा सभा भवन में हुई शोक सभा, पूर्व अध्यक्ष को दी गई श्रद्धांजलि

सासाराम के कुशवाहा सभा भवन में पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार सिंह के निधन पर एक भावुक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस बैठक में समाजहित में उनके योगदान को याद किया गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

सासाराम के कुशवाहा सभा भवन के ट्रस्टी व पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार सिंह के निधन पर सोमवार को शोक सभा हुई. इस दौरान कार्यकारिणी की प्रस्तावित बैठक स्थगित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सभा भवन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता रविंद्र प्रसाद सिंह ने की.

शोक सभा को संबोधित करते हुए रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वर्गीय ललित कुमार सिंह ने अपना पूरा जीवन कुशवाहा समाज के उत्थान और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया. उन्होंने कहा कि कुशवाहा सभा भवन के पुनर्निर्माण से लेकर समाजहित के हर कार्य में उनकी सक्रिय भूमिका रही. उनके निधन से समाज और सभा भवन को अपूरणीय क्षति हुई है तथा उनके दिखाए मार्ग को लंबे समय तक याद रखा जाएगा. श्रद्धांजलि सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.

कार्यक्रम में सचिव शिवकुमार मेहता, उपाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव जगरोपन सिंह, कोषाध्यक्ष कपिलदेव सिंह, उप कोषाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य, अंकेक्षक रामनरेश महतो, पूर्व मुखिया रामाश्रय सिंह, आलोक कुमार, रविंद्र मेहता, रविरंजन सिंह, राम प्रसाद सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >