रोहतास: कोचस में बढ़ते अपराध पर उठे सवाल, दुष्कर्म से ATM कैश चोरी तक कई मामलों का नहीं हुआ खुलासा

रोहतास जिले के कोचस प्रखंड में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन भयभीत है. दुष्कर्म, अपहरण, ब्लैकमेलिंग, नशीले पदार्थों की तस्करी और चोरी जैसी वारदातों में वृद्धि के बावजूद पुलिस अभी तक कई मामलों को सुलझाने में नाकाम रही है.

Rohtas News: रोहतास जिले के कोचस प्रखंड क्षेत्र में दुष्कर्म, अपहरण, ब्लैकमेलिंग, नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब कारोबार और लगातार हो रही चोरी व छिनैती की घटनाओं से आम जनजीवन त्रस्त है. आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि के बावजूद अब तक घटित मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

अपराध के दलदल में धंस रहे किशोर, बुद्धिजीवियों ने जताई चिंता

विधि विशेषज्ञों और स्थानीय बुद्धिजीवियों का मानना है कि इन संगीन अपराधों में कम उम्र के किशोरों की बढ़ती संलिप्तता पुलिस और समाज दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन रही है. अपनी महंगी आदतों और शौक को पूरा करने के लिए या फिर आपराधिक तत्वों के बहकावे में आकर किशोर इस रास्ते पर कदम बढ़ा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूली आवाजाही की आड़ में किशोर गलत संगत में पड़ रहे हैं, जिस पर समय रहते अंकुश लगाना बेहद जरूरी है.

एक नजर में: क्षेत्र में घटित प्रमुख अनसुलझी वारदातें

  • 29 मई 2025: शादी समारोह में शामिल होने आई 5 वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म कर आरोपी फरार.
  • 30 मई 2025: परसथुआं बाजार में दुकान के सामने खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर 3 लाख रुपये की चोरी.
  • 3 जून 2025: बस पड़ाव के समीप बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक से 1 लाख रुपये की लूट.
  • 12 जून 2025: एनएच 319 स्थित पेट्रोल पंप के पास किराना दुकान से नकाबपोश अपराधियों द्वारा 45 हजार रुपये की छिनैती.
  • 11 अक्टूबर 2025: राजनडीह के पास हथियार के बल पर दंपती से सोने की चेन और अंगूठी की छिनैती.
  • 8 दिसंबर 2025: सतसा नदी पुल के पास किसान से ई-रिक्शा में सफर के दौरान 5 लाख रुपये की लूट.
  • 20 मार्च 2026: चितैनी स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर दंपती से हथियार के बल पर गहनों की लूट.
  • 11 मई 2026: कोचस थाने से महज 200 मीटर की दूरी से दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो वाहन की चोरी.
  • 14 जून 2026: बस पड़ाव के सामने ओवरब्रिज के नीचे एक्सिस बैंक के एटीएम को काटकर 32.68 लाख रुपये की बड़ी चोरी.

क्या कहते हैं जिम्मेवार अधिकारी

"कोचस और परसथुआं थाना क्षेत्र में पिछले दिनों घटित सभी घटनाओं के सफल उद्भेदन के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और लगातार कार्रवाई जारी है. जल्द ही इन मामलों का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा." — संजीव कुमार, सदर एसडीपीओ-2, रोहतास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >