भरत तिवारी एनकाउंटर करगहर में निकाला कैंडल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

Bharat Tiwari Encounter : कैंडल मार्च में प्रदर्शनकारियों ने न्याय दो, नहीं तो सम्राट चौधरी इस्तीफा दो जैसे नारे भी लगाए.

रोहतास के करगहर से रजनीकांत पांडेय की रिपोर्ट
Bharat Tiwari Encounter : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलौंटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में बुधवार की शाम करगहर बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया. इस मार्च में बड़ी संख्या में बुजुर्गों और युवाओं ने हिस्सा लिया.

कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कथित फर्जी एनकाउंटर में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने न्याय दो, नहीं तो सम्राट चौधरी इस्तीफा दो जैसे नारे भी लगाए.

सिरिसिया मोड़ तक निकाला कैंडल मार्च

कैंडल मार्च करगहर पांडेय पुल से प्रारंभ होकर करगहर बाजार होते हुए सिरिसिया मोड़ तक निकाला गया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि 48 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे चक्का जाम करने को बाध्य होंगे.

कैंडल मार्च के दौरान ये लोग रहे मौजूद

मार्च का नेतृत्व पंचानंद तिवारी ने किया. इसमें मुन्ना पांडेय, विजय पांडेय, मनोज राम, लालबाबू कुमार, सुबोध कुमार राय, इंद्रजीत कुमार गुप्ता, अरुण कुमार पांडेय, धनंजय पांडेय उर्फ टाइगर बाबा, वेद प्रकाश पांडेय, बजरंगी पांडेय, गुड्डू पांडेय, छोटन पांडेय, विनोद उपाध्याय, अभय उपाध्याय, राकेश मिश्रा, मनोज पांडेय, अंकित पांडेय, बीरेंद्र यादव, अतुल अनुराग मिश्रा, गोपाल पांडेय, नरेंद्र तिवारी उर्फ रिंकू, छोटू पांडेय, हीरा पांडेय, लड्डू उपाध्याय, अंकित बबुआन, विश्वजीत सिंह, दुर्गेश ओझा, अनुपम पाठक, रजत राय, रौशन कुमार, गोलू पांडेय, कृष्णा पांडेय सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए.

Also Read : भरत तिवारी मामले में न्याय की मांग को लेकर करणी सेना का महापंचायत, कई राज्यों से हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >