काराकाट के कंचनटोला में 20 साल बाद बनी सड़क, मांग पूरी होने से लोगों में खुशी

20 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद काराकाट प्रखंड के कंजनटोला गांव में आखिरकार सड़क निर्माण पूरा हो गया. 7.96 लाख रुपये की लागत से बनी इस पीसीसी पथ का ग्रामीणों ने खुले दिल से स्वागत किया है.

काराकाट प्रखंड के दनवार पंचायत के कंचनपुर टोला गांव में करीब 20 वर्षों से पथ निर्माण की मांग को पूरा होने से गांव के लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया. मुख्य पथ से गौ घाट तक पीसीसी पथ का निर्माण हुआ. पथ का उद्घघाटन काराकाट बीडीओ संजीत कुमार ने फीता काट कर किया. पन्द्रहवीं वित्त आयोग से 7 लाख 96 हजार 700 रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण किया गया. इस पथ के निर्माण होने से चार से पांच गांवों के लोगों के लिए आवागमन की सुविधा हो गई.

ग्रामीणों के अनुसार बताया गया कि पथ निर्माण की मांग 20 वर्षों से ज्यादा समय से हो रही थी. लेकिन कोई जनप्रतिनिधि ने नहीं सुना दनवार पंचायत मुखिया चिंता देवी ने इस पथ का निर्माण कराया.

क्या कहते हैं ग्रामीण

कंचनटोला निवासी भीम सिंह ने कहा कि कई वर्षों से पथ निर्माण की मांग हो रही थी लेकिन न सांसद बनवाये न विधायक दनवार पंचायत के मुखिया ने पथ का निर्माण कराया. हमलोग की कीचड़ से होकर आते जाते थे लेकिन पीसीवी बन जाने से काफी सुविधा हो गई.

कंचनटोला निवासी हरेराम सिंह ने कहा कि सोन नदी में जाने के लिए काफी परेशानी होती थी. इसी पथ से सारे कार्य होता था ये एक तरफ से लाइफ लाइन पथ है. आस पास के कई गांवों के लिए आवागमन की सुविधा मिल गई जो काफी खुशी की बात है.

कंचनटोला निवासी तुलसी सिंह यादव ने कहा कि कई वर्षों से पथ निर्माण की मांग होती रही लेकिन न सांसद न ही विधायक ने पथ का निर्माण कराया. दनवार पंचायत के मुखिया चिंता देवी व प्रतिनिधि ने हमलोगों की दर्द को समझा तब इन्होंने पथ का निर्माण कराया.

दनवार पंचायत मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार उर्फ भैया जी ने कहा कि पंचायत चुनाव के समय ही हमने ग्रामीणों से वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद पथ का निर्माण कर दूंगा.

काराकाट बीडीओ संजीत कुमार ने कहा कि पथ निर्माण होने से गांव के लोग काफी खुश है. आवागमन में काफी परेशानी होती थी जिसके कारण पथ निर्माण कराकर आवागमन की सुविधा प्रदान कर दी गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >