बैठक में लिये गये अहम निर्णय

बैठक में लिये गये अहम निर्णय

बैठक में लिये गये अहम निर्णय

फोटो -15- बैठक करते लायंस क्लब के सदस्य.

प्रतिनिधि, तिलौथू

सोनभद्र लायंस क्लब की मासिक बैठक शनिवार की संध्या लायन लाल बिहारी गुप्ता के आवास पर हुई. इसकी अध्यक्षता लायंस क्लब की अध्यक्षा सांवली सिन्हा ने की. बैठक में इस माह विविध कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसमें यातायात सुरक्षा जागरूकता व ब्लड डोनेशन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में क्लब की अध्यक्षा सांवली सिन्हा ने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा है. क्लब सामाजिक एकीकरण के तहत समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करता है. इसी कार्यक्रम के तहत 13 मई को तिलौथू स्थित एसबीआइ बैंक के समीप प्याऊ का उद्घाटन किया जायेगा. प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में जाकर व्यक्तित्व, साफ-सफाई करने, पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने व पॉलीथिन से होने वाली बीमारियों पर परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में लायन रणजीत सिन्हा, यशवीर सिन्हा, रंजना सिन्हा, कंचन देवी, सुमन सिंह, छोटन कुमार, अनिल कुमार कौशल, दीपक कुमार व शेषनाथ चौधरी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >