चांद दिखते ही या हुसैन के नारे से गूंज उठा रोहतास

रोहतास नगर पंचायत में अकबरपुर कर्बला पर मुहर्रम का चांद देखने सैकड़ों अकीदतमंद पहुंचे. चांद देखते ही पुरा रोहतास या हुसैन के नारे से गूंज उठा.

अकबरपुर. रोहतास नगर पंचायत में अकबरपुर कर्बला पर मुहर्रम का चांद देखने सैकड़ों अकीदतमंद पहुंचे. चांद देखते ही पुरा रोहतास या हुसैन के नारे से गूंज उठा. कर्बला कमेटी के अध्यक्ष बुधाई शेख, शाने अली, लाइसेंसधारी सोनू ख़ान, फैसल खान, जीशान खान के नेतृत्व में सभी अकीदतमंदों ने या हुसैन के नारे के साथ चौरंगी होते हुए सभी चौकों की जियारत की और लोगों ने पूरी नगर पंचायत का भ्रमण किया. मुहर्रम की एक तारीख रविवार से ही शुरू हो गयी और लोग अपनी-अपनी ताजियादारी में रात दिन लग गये. मुहर्रम की पांच तारीख तक सभी चौकों पर अखाड़े रख दिये जायेंगे और सभी रस्म की शुरुआत हो जायेगी. मुहर्रम प्रखंड की सभी जगहों पर 17 जुलाई को पहलाम कर दिया जायेगा. वहीं, अकबरपुर में 18 जुलाई को पहलाम होगा. इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तोराब नियाज़ी, वार्ड पार्षद गुलाम सरवर, पार्षद प्रतिनिधि टन्नू ख़ान, नाजिश खान के साथ साथ रोहतास प्रशासन मुस्तैद दिखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >