sasaram Shukrana Samaroh: ऐतिहासिक स्थल नवीं पातिशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज से जुड़े श्री गुरुद्वारा टकसाल संगत प्रबंधक कमेटी एवं गुरु गोविंद सिंह महाराज प्रकाश उत्सव समिति की संयुक्त बैठक सागर मोहल्ला स्थित निहंग नारायण सिंह गुरुद्वारा गुरु के बाग में आयोजित हुई. बैठक में शुक्राना समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई.
सेवादारों और विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित
समारोह में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के दौरान विशेष सेवा देने वाले दाताओं को सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा गुरुवाणी प्रतियोगिता, अन्य प्रतियोगिताओं और क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे.
अखंड पाठ का भोग और भव्य कीर्तन दरबार
कार्यक्रम के तहत दोपहर में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग होगा. इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा. श्रद्धालुओं के लिए भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन होगा, जिसमें संगत गुरु की वाणी का श्रवण करेगी. अंत में गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया जाएगा.
संगत से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार मानिक सिंह एवं प्रकाश उत्सव समिति के प्रधान सरदार मनमोहन सिंह ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने अधिक से अधिक संगत से कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की.
इसे भी पढ़ें: Bihar New Rail Line: बिहार में 976 करोड़ से बिछेंगी 4 नई रेल लाइनें, पटना समेत इन रूटों पर रोज चलेंगी 22 नई ट्रेनें
