गोड़ारी पैक्स चुनाव की हुई घोषणा, 20 अप्रैल को मतदान और मतगणना

SASARAM NEWS.नगर पंचायत काराकाट के गोड़ारी पैक्स चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है. बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि मतदान और मतगणना दोनों 20 अप्रैल को संपन्न होंगे.

काराकाट .नगर पंचायत काराकाट के गोड़ारी पैक्स चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है. बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि मतदान और मतगणना दोनों 20 अप्रैल को संपन्न होंगे.नामांकन प्रक्रिया आठ और नौ अप्रैल को होगी, जबकि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 10 और 11 अप्रैल को की जायेगी. बीडीओ ने बताया कि मतदाता सूची में कुल 2711 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं. मतदान के लिए राम रूप प्लस टू उच्च विद्यालय गोड़ारी और माध्यमिक विद्यालय गोड़ारी में मतदान केंद्र बनाये जायेंगे. इन दोनों विद्यालय परिसरों में कुल चार बूथ स्थापित किये जायेंगे.निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड कार्यालय पर सूचना चस्पा कर सभी जानकारी सार्वजनिक कर दी गयी है. चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >