सोन नदी में नहाने गयी 10 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के पडुरी गांव में सोन नदी में नहाने के क्रम में एक 10 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गयी. मृतका उक्त गांव निवासी मनोज भुईयां की 10 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी बतायी जाती है.

नासरीगंज थाना क्षेत्र के पडुरी गांव की घटना, किशोरी की चचेरी बहन की थी शादी ग्रामीणों ने सोन नदी में अवैध बालू खनन को हादसों का कारण बताया प्रशासन से कार्रवाई की मांग फोटो-18-घटनास्थल पर मौजूद लोग प्रतिनिधि, नासरीगंज थाना क्षेत्र के पडुरी गांव में सोन नदी में नहाने के क्रम में एक 10 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गयी. मृतका उक्त गांव निवासी मनोज भुईयां की 10 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी बतायी जाती है. घटना के क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि आरती कुमारी की चचेरी बहन की शादी शनिवार को थी. इसी कारण घर में शादी का माहौल था. इसी दौरान वो कुछ परिजनों, संबंधियों और मित्रों के साथ सोन नदी में स्नान के लिए गयी थी. स्नान के क्रम में वह गहरे पानी में चली गयी और डूबने लगी. इस दौरान अन्य लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह अधिक पानी में जा चुकी थी. स्थानीय लोगों की मदद से कुछ देर बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया. इस हृदयविदारक घटना से शादी की खुशी गम में बदल गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम में एसआइ वैद्यनाथ कुमार और एएसआइ अजय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका चार बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी. घटना को लेकर परिवार में मातम पसर गया है. पिता, माता प्रमिला देवी समेत सभी भाई-बहन व सगे-संबंधियों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने कहा कि एनजीटी नियमों को ताक पर रखकर सोन नदी में बड़ी-बड़ी मशीनों से बालू की खुदाई किये जाने के कारण सोन नदी मौत का कुआं बन गयी है. सरकार व स्थानीय अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.सीओ अंचला कुमारी ने बताया कि कर्मचारी की रिपोर्ट आने और परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजे की राशि प्रदान की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >