विधिक संघ चुनाव के पहले दिन चार लोगों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Sasaram news. विधिक संघ डेहरी चुनाव के लिए नामांकन करने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गयी है. पहले दिन दो पदों के लिए चार लोगों द्वारा अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया गया.

चार मई को होना है मतदान फोटो -12- विधिक संघ चुनाव के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अधिवक्ता सुनेश्वर कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते अधिवक्ता. प्रतिनिधि, डेहरी विधिक संघ डेहरी चुनाव के लिए नामांकन करने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गयी है. पहले दिन दो पदों के लिए तीन लोगों द्वारा अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया गया. यह जानकारी विधिक संघ चुनाव को संपन्न कराने के लिए नियुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अधिवक्ता प्रभात कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि नामांकन के पहले दिन कोषाध्यक्ष पद के लिए एक व्यक्ति अधिवक्ता रवि कुमार व अंकेक्षक पद के लिए तीन व्यक्ति अधिवक्ता विनोद कुमार पाठक, अधिवक्ता विजय कुमार और अधिवक्ता सतीश कुमार ने अपने-अपने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया. उन्होंने कहा कि 22 मई तक नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित है. निर्धारित तिथि को प्रतिदिन 11:00 से 2:00 बजे दिन तक नामांकन पत्र प्राप्त किया जायेगा. 23 मई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 26 मई को नाम वापसी के उपरांत 28 मई को प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी जायेगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि पिछले दिनों अखबार में प्रकाशित विधिक संघ चुनाव के मतदान की तिथि सात जून भूल बस बता दी गयी थी. मतदान की तिथि चार जून निर्धारित है. चार जून को मतदाता द्वारा अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया जायेगा, विधिक संघ का चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शिता पूर्ण हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >