सासाराम में स्कूल से लौटती चार बच्चियां नहर में डूबीं

सासाराम नगर निगम क्षेत्र में वार्ड तीन स्थित महद्दीगंज नहर में धुआं पुल के समीप शनिवार की शाम स्कूल से लौटते समय चार बच्चियां डूब गयीं. नहर में बच्चियों के डूबने की खबर से लोगों का हुजूम मौके पर जमा हो गया.

सासाराम ग्रामीण. सासाराम नगर निगम क्षेत्र में वार्ड तीन स्थित महद्दीगंज नहर में धुआं पुल के समीप शनिवार की शाम स्कूल से लौटते समय चार बच्चियां डूब गयीं. नहर में बच्चियों के डूबने की खबर से लोगों का हुजूम मौके पर जमा हो गया. जानकारी के अनुसार, चारों बच्चियां धुआं गांव की रहनेवाली हैं. इनमें मुन्ना यादव की 14 वर्षीय बेटी बिपाशा कुमारी व 12 वर्षीय बेटी बिट्टू कुमारी, पूर्णवासी राम की 14 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी व धनजी यादव की 12 वर्षीय बेटी रिमझिम कुमारी है. चारों बच्चियां स्कूल से लौटते समय एक साथ नहर किनारे पैर धोने गयी थीं. इस दौरान फिसलन होने के कारण बच्चियों के पैर फिसल गये और एक-दूसरे को बचाने में चारों नहर में गिर गयीं. पानी की तेज धार में चारों बच्चियां बह गयी हैं. इस संबंध में सासाराम मुफस्सिल थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि नहर में बच्चियों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई है. नहर में पानी को बंद करने के लिए सिंचाई विभाग को सूचित किया गया है. इसके साथ ही बच्चियों की खोजबीन के लिए गोताखोर बुलाये गये हैं. खबर लिखे जाने तक बच्चियाें की तलाश जारी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >