सासाराम: अब कक्षा 4 से 8 तक चलेगा एफएलएन अभियान, भाषा और गणित की बुनियाद होगी मजबूत

सरकारी स्कूलों में अब कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

Sasaram News : सासाराम जिले के सरकारी स्कूलों में अब कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए भी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी-एफएलएन) अभियान चलाया जाएगा. शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इस अभियान का दायरा बढ़ाते हुए इसे राज्यभर में लागू करने का निर्णय लिया है.

भाषा और गणित की बुनियाद होगी मजबूत

अभियान का उद्देश्य बच्चों की भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत बनाकर उन्हें उच्च कक्षाओं की पढ़ाई के लिए शैक्षणिक रूप से सक्षम करना है.

सभी बीईओ को जारी हुआ निर्देश

इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) रोहतास रजनीश कुमार उपाध्याय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लक्ष्यों को प्राप्त करने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

चार चरणों में लागू होगी योजना

डीपीओ ने निर्देश दिया है कि अभियान के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए प्रखंड स्तर पर सभी प्रशासनिक, शैक्षणिक और अनुश्रवण संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं. यह कार्यक्रम विद्यालयों की नियमित दिनचर्या और शैक्षणिक कैलेंडर के साथ समेकित रूप से संचालित किया जाएगा.

कार्ययोजना भी जारी

सासाराम: खेत की पटवन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल, दोनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >