धान बेचने के लिए चकन्हा पैक्स का चक्कर काट रहे किसान

गोदाम नहीं होने के कारण धान खरीदने में पैक्स अध्यक्ष असमर्थ, गोदाम के अभाव में सड़क किनारे खुले में रखा गया धान, 100 टन के पुराने गोदाम की गिर रही छत, अब तक 40 किसानों से 2700 क्विंटल धान की हुई खरीद

डेहरी ऑफिस. पटनवा पैक्स से अलग हटकर वर्ष 2001 में बनी चकन्हा पैक्स गोदाम के अभाव में किसानों के लिए अभिशाप बन गयी है. पैक्स कार्यालय के साथ पुराने छोटे गोदाम की छत जगह-जगह से गिर रही है. गोदाम के अभाव में पैक्स कार्यालय के सामने सड़क किनारे किसानों से खरीदे गये धान को छल्ली लगाकर रखने के लिए पैक्स अध्यक्ष मजबूर है. उक्त पैक्स में चार दिसंबर से धान खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. पहले दिन 222.25 क्विंटल धान की खरीदी की गयी. अब तक 40 किसानों से करीब 2700 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है. 1796 वोटरों वाले उक्त पैक्स में अभी भी कई किसान ऐसे हैं, जो अपने घर पर धान रखकर पैक्स द्वारा धान की खरीदी किये जाने का इंतजार कर रहे हैं. इधर गोदाम के अभाव में पैक्स अध्यक्ष किसानों का धान खरीदने में अपनी असमर्थता जाता रहे हैं. पैक्स अध्यक्ष कमलेश मोहन कहते हैं कि अभी तक मिल का टैगिंग नहीं होने के कारण पैक्स द्वारा किसानों से खरीदा गया धान मिल में नहीं भेजा जा सका है. मिल के साथ पैक्स का टैगिंग होते ही जब खरीदा गया धान मिल को भेज दिया जायेगा, तो उसके बाद किसानों से धान खरीदा जायेगा. क्या कहते हैं किसान पैक्स कार्यालय के पास पर्याप्त सरकारी भूमि खाली पड़ी है. ऐसे में यहां गोदाम बनाये जाने से फैक्स द्वारा किसानों का ध्यान खरीदी करने में तेजी आयेगी. सरस्वती देवी पैक्स कार्यालय से लगे बने छोटे गोदाम की स्थिति काफी दयनीय है. इसकी अविलंब मरम्मत कराये जाने से उसमें धान रखा जा सकेगा. इससे किसानों को फायदा होगा. राजाराम सिंह 1000 टन का एक नया गोदाम पैक्स कार्यालय से सटे बनाया जा सकता है. सरकार को चाहिए कि शीघ्र ही एक गोदाम बनवाएं, ताकि धान खरीद में तेजी लायी जा सके. केशवर सिंह धान खरीदी को लेकर पैक्स द्वारा किराये पर गोदाम लिया जाता है. इससे में काफी पैसे खर्च होते हैं. पैक्स का अपना नया गोदाम होने से किराये के रुपये बचेंगे. अजीत कुमार सिंह 1980 में बने पैक्स गोदाम जर्जर हालत में है. वह कभी धराशाही भी हो सकता है. इससे जान माल की क्षति भी हो सकती है. कार्यालय व गोदाम की मरम्मत जरूरी है. अभिषेक सिंह जिला सहकारिता पदाधिकारी व जिलाधिकारी से आग्रह है कि चकन्हा पैक्स गोदाम के पास के पुराने गोदाम की मरम्मत करते हुए एक नया गोदाम का निर्माण कराया जाए. अमरदीप सिंह कहते हैं पैक्स अध्यक्ष पुराने पैक्स गोदाम की मरम्मती व नये पैक्स गोदाम बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया गया है. पुराने गोदाम की मरम्मत व नये गोदाम बन जाने से किसानों से धान व गेहूं की खरीदी करने में हमें काफी मदद मिलेगी. उम्मीद है बहुत जल्द इसमें हमें सफलता मिलेगी. कमलेश मोहन, पैक्स अध्यक्ष, चकन्हा पैक्स क्या कहते है अधिकारी चकनहा पैक्स में गोदाम का अभाव है. इसकी जानकारी मुझे नहीं है. इसकी सूचना मुझे अब तक किसी ने नहीं दिया है. पैक्स अध्यक्ष व बीसीओ से संपर्क कर इसकी बारे में संज्ञान लूंगा. जल्द ही पैक्स गोदाम का निर्माण करा दिया जायेगा. नयन प्रकाश, जिला सहकारिता पदाधिकारी,रोहतास.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >