नोखा के 131 सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा, 13,409 विद्यार्थी हुए शामिल

Sasaram News : नोखा प्रखंड के 131 सरकारी विद्यालयों में मंगलवार से अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हो गई है. परीक्षा में कुल 16,980 विद्यार्थियों में से 13,409 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 3,571 अनुपस्थित रहे. यह परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी.

Sasaram News : नोखा प्रखंड के 131 सरकारी विद्यालयों में मंगलवार से अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हुई. परीक्षा में कुल 16,980 विद्यार्थियों में 13,409 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 3,571 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा को लेकर विद्यालयों में सुबह से ही विद्यार्थियों की चहल-पहल रही. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न कक्षाओं की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई.

कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए शिक्षकों को दिए निर्देश

परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए विद्यालय स्तर पर आवश्यक तैयारियां की गई हैं. शिक्षकों को परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति, अनुशासन और परीक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया.

Also Read : तरैया बाजार में रोज दोपहर महाजाम, एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी फंस रहे

20 सितंबर तक चलेगी अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा

अर्धवार्षिक मूल्यांकन के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया जा रहा है. परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी. इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की समीक्षा की जाएगी.

Also Read : बाढ़ में बेहतर कार्य के लिए दिघवारा के चार पदाधिकारी सम्मानित, DM ने दिया प्रशस्ति पत्र

सभी विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी विद्यालयों में परीक्षा कराई जा रही है. विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति और अनुशासन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

Also Read : सारण के भगवान बाजार-सत्यनारायण मंदिर सड़क पर छोड़ा गड्ढा, रोज हो रहे हादसे, नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >