सासाराम जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के घरबैर गांव के बगीचे के मंगलवार को एक वृद्ध का शव बरामद हुआ है. शव की पहचान उक्त गांव निवासी स्व.महादेव सिंह के करीब 70 वर्षीय पुत्र राम कवल सिंह के रूप में हुई है. इसकी जानकारी दरिगांव थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि बगीचा में एक वृद्ध का शव मिला है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की.तो शरीर पर किसी प्रकार के कोई निशान नहीं था. हालांकि ,परिजनों ने हत्या का आशंका जताया है.लेकिन,हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है.शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया.
दारिगांव में बगीचा से मिला वृद्ध का शव,जांच में जुटी पुलिस

दारिगांव में बगीचा से मिला वृद्ध का शव,जांच में जुटी पुलिस
Copied link
सासाराम जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र में एक वृद्ध का शव बगीचे से बरामद हुआ है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि शरीर पर कोई निशान नहीं मिले. पुलिस मामले की जांच कर रही है.