ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से 108 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ आठ धंधेबाज गिरफ्तार

SASARAM NEWS.सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने शुक्रवार देर रात कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 12820 डाउन (नयी दिल्ली–ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस) से 108.84 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ आठ धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.

फोटो-20-आरपीएफ पोस्ट में आरपीएफ की गिरफ्त में धंधेबाज प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने शुक्रवार देर रात कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 12820 डाउन (नयी दिल्ली–ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस) से 108.84 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ आठ धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी धंधेबाज गया जिले के निवासी बताये जा रहे हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों में गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव निवासी शिवपूजन प्रसाद के करीब 25 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार, खीर सराय थाना क्षेत्र के चिरैली गांव निवासी दिलीप साव के करीब 20 वर्षीय पुत्र बादल कुमार, कोतवाली थाना क्षेत्र के डोमटोली निवासी मुन्ना प्रसाद के करीब 24 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार व अमनदीप प्रसाद के करीब 28 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार, महकार थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी विनोद कुमार के करीब 24 वर्षीय पुत्र सन्नी राज, डेल्हा गांव निवासी स्व. नरेश प्रसाद के करीब 24 वर्षीय पुत्र विकास कुमार, वजीरगंज थाना क्षेत्र के केनार चट्टी गांव निवासी राजेश केवट के करीब 19 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार और कोतवाली थाना क्षेत्र के गोदाम पहसी वार्ड नंबर-8 निवासी नवल बिंद के करीब 30 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार शामिल हैं. आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू से सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 12820 डाउन में भारी मात्रा में शराब के साथ आठ धंधेबाज यात्रा कर रहे हैं. सूचना के आधार पर सासाराम स्टेशन पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दो मिनट का स्टॉपेज लेकर ट्रेन से सभी अभियुक्तों को उतारा और उनके पास से शराब बरामद की. गिनती के दौरान कुल 108.84 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1,17,107 रुपये आंकी गयी है.पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न राज्यों से शराब एकत्र कर बिहार में शराबबंदी का लाभ उठाते हुए ट्रेनों के माध्यम से ऊंचे दामों पर बिक्री के उद्देश्य से ला रहे थे. सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >