रोहतास में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार, चार अन्य की तलाश में छापेमारी

काराकाट के पांडेय डिहरी गांव में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या। मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत पांच पर केस दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

Rohtas News : काराकाट थाना क्षेत्र के पांडेय डिहरी गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता की कथित हत्या का मामला सामने आया है. मृतका की मां के बयान पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में मुख्य आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

शादी के डेढ़ साल बाद हत्या का आरोप

भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के पनपुरा गांव निवासी शांति देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी 24 वर्षीय पुत्री काली देवी की शादी 30 अप्रैल 2025 को पांडेय डिहरी गांव निवासी राजा बाबू, पिता स्व. श्रीभगवान राम के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगा था.

बीमारी का बहाना बनाकर दी गई सूचना

परिजनों के अनुसार 3 अगस्त 2026 की रात काली देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई. इसके बाद मायके वालों को सूचना दी गई कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है और इलाज के लिए तरारी ले जाया जा रहा है. जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो काली देवी की मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया.

पति गिरफ्तार, अन्य आरोपितों की तलाश

मृतका की मां के बयान के आधार पर पति सहित पांच लोगों को आरोपित बनाया गया है. काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपित राजा बाबू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

मौत की खबर के बाद ग्रामीणों ने पति की पिटाई की

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया. स्थानीय लोगों ने आरोपित पति राजा बाबू की पुलिस के पहुंचने से पहले पिटाई कर दी. ग्रामीणों का कहना था कि वह अपनी पत्नी को अक्सर प्रताड़ित करता था. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपित को हिरासत में ले लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >