Rohtas News: जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार देर शाम जिला कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए जिले की स्थानीय आवश्यकताओं और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई.
कई नए ट्रेड को योजना में शामिल करने पर चर्चा
बैठक में जूट बैग मेकर, ऑटोमैटिक सिलाई मशीन ऑपरेटर, एआई लिटरेसी सहित विभिन्न कौशल ट्रेड को जिला स्किल डेवलपमेंट प्लान में शामिल करने पर विचार किया गया. डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम ऐसे हों, जो युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने में सहायक साबित हों.
फूड प्रोसेसिंग और बुनकर ट्रेड पर भी फोकस
जिला पदाधिकारी ने किसानों और बेरोजगार युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फूड प्रोसेसिंग, बुनकर तथा अन्य उपयोगी जॉब रोल्स को भी योजना में शामिल करने का निर्देश दिया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को जिला स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार कर शीघ्र राज्य सरकार को भेजने के निर्देश दिए.
विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने दिए सुझाव
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, उद्योग महाप्रबंधक, डीपीओ आईसीडीएस, डीपीएम जीविका, डायरेक्टर आत्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित सुझाव दिए और जिले में कौशल विकास कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर सहमति व्यक्त की.
इसे भी पढ़ें: Bihar New Rail Line: बिहार में 976 करोड़ से बिछेंगी 4 नई रेल लाइनें, पटना समेत इन रूटों पर रोज चलेंगी 22 नई ट्रेनें
