रजरप्पा से लौट रहे दोस्तों के ग्रुप का गया जी में हुआ एक्सीडेंट, रोहतास के एक युवक की मौत; कई घायल

रजरप्पा मंदिर से पूजा कर लौट रहे रोहतास के बंटी जायसवाल की गया जी के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वाहन में सवार अन्य लोग घायल हैं। इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Gaya Road Accident While Returning From Rajrappa Temple : झारखंड के रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे रोहतास के एक युवक की गया जी में सड़क हादसा हो गया. घटना में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. साथ ही हादसे में वाहन में सवार अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. हादसा बाराचट्टी-शेरघाटी मार्ग के पास की है.

जानकारी के अनुसार रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के तेलारी गांव का था. मृतक की पहचान शिवमूरत जायसवाल के पुत्र बंटी जायसवाल के रूप में हुई है. सोमवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में बंटी जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई.

झारखंड से दोस्तों के साथ लौट रहा था बंटी

बंटी अपने कुछ दोस्तों के साथ झारखंड के रजरप्पा मंदिर गए थे. वहां पूजा-अर्चना करने के बाद सभी लोग वाहन से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान गया जिले के बाराचट्टी-शेरघाटी के समीप उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

रजरप्पा से लौटते समय हुआ हादसा, मौके पर गई जान

लोगों के अनुसार, हादसा काफी भीषण था. स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, बंटी जायसवाल की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

परिजनों को दी घटना की सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. जैसे ही तेलारी गांव में बंटी की मौत की खबर पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

मिलनसार स्वभाव के थे बंटी, गांव में शोक का माहौल

ग्रामीणों ने बताया कि बंटी जायसवाल का व्यवहार काफी अच्छा था. वह मिलनसार स्वभाव के युवक थे और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. गांव के लोगों के साथ उनका अच्छा संबंध था. अचानक हुई उनकी मौत से ग्रामीणों को गहरा सदमा पहुंचा है.

परिजनों के अनुसार, बंटी सामान्य दिनों की तरह दोस्तों के साथ रजरप्पा मंदिर दर्शन करने गए थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि वापसी के दौरान यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा. परिवार के लोग इस घटना से पूरी तरह टूट चुके हैं.

देर शाम तक मृतक के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था. गांव के लोग भी बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे थे.

सड़क हादसों को लेकर ग्रामीणों ने जताई चिंता

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और वाहन चालकों की लापरवाही के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >