डेहरी विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर चार सूत्री मांगों का सौंपा पत्र, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की उठायी मांग

Sasaram News : डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग उठाई है. इसमें दरिहट एपीएचसी को पीएचसी में अपग्रेड करना, अनुमंडल अस्पताल में आईसीयू व एमआरआई की सुविधा तथा स्टाफ की कमी दूर करना शामिल है.

Sasaram News : डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात कर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर चार सूत्री मांगों का पत्र सौंपा. विधायक ने दरिहट स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में अपग्रेड करने की मांग की.

दरिहट में पीएचसी बनने से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

विधायक ने पत्र में बताया कि वर्तमान में पीएचसी डेहरी अनुमंडल अस्पताल परिसर में संचालित हो रहा है. इसे दरिहट में स्थापित किए जाने की मांग की गयी है. उन्होंने कहा कि दरिहट क्षेत्र में बड़ी आबादी निवास करती है. यहां पीएचसी स्थापित होने से आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी और इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

अनुमंडल अस्पताल में आईसीयू और एमआरआई की मांग

विधायक ने डेहरी अनुमंडल अस्पताल में आईसीयू की समुचित व्यवस्था करने, एमआरआई की सुविधा उपलब्ध कराने तथा चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की कमी को दूर करने की मांग की. इसके अलावा अकोढ़ीगोला पीएचसी में भी आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग पत्र में शामिल की गयी है.

Also Read : गोपालगंज के दो शिक्षक भाईयों की उम्र में चार माह 25 दिन का अंतर, कार्रवाई के लिए जगा विभाग

पकड़िया में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने की मांग

चार सूत्री मांगों में पकड़िया में नये भवन का निर्माण कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित करने की मांग भी शामिल है. विधायक ने क्षेत्र की स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए इन सुविधाओं को जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने विधायक को उनकी मांगों पर जल्द आवश्यक कार्रवाई और समाधान का आश्वासन दिया. विधायक ने उम्मीद जतायी कि मांगों के पूरा होने से डेहरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा.

Also Read : लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हथियार तस्कर नेटवर्क बिहार में एक्टिव, गोपालगंज का श्रेयांश यादव पकड़ाया, पश्चिम चंपारण से मास्टरमाइंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >