24 जनवरी को मनेगा भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती

शहर के परिसदन सभागार में जनता दल यूनाइटेड रोहतास इकाई की बैठक हुई

तैयारी को लेकर परिसदन में जदयू नेताओं ने की बैठकफोटो-9- बैठक करते जदयू कार्यकर्ता़

सासाराम सदर.

शहर के परिसदन सभागार में जनता दल यूनाइटेड रोहतास इकाई की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी ने की, जबकि संचालन अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर ने किया. बैठक में 24 जनवरी को भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोह भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. शहर के पटेल धर्मशाला में आयोजित समारोह में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि होंगे. पूर्व मंत्री अजीत कुमार चौधरी, नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी व करगहर विधायक बशिष्ट सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. समारोह में अतिथियों के सम्मान के बाद कर्पूरी ठाकुर के विचारों व सिद्धांतों पर चर्चा की जायेगी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि आयोजन की तैयारी को लेकर जिला के पार्टी कार्यकर्ता अभी से ही जोर-शोर से जुट गये हैं. मौके पर अरुणा सिंह, रिंकू सिंह, धनजी चौधरी, अशोक चंद्रवंशी, अनिल यादव, धनंजय भाई पटेल, प्रवक्ता अलख निरंजन श्रीवास्तव, सिप्पू सिन्हा, हाजी जमालुद्दीन सिद्दीकी, गिरेंद्र सिकरवार, राजेश पाटीदार, असलम अंसारी, राज सोनी, रुना देवी, विजेंद्र चौधरी, गंगा बिंद, परवेज आलम सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >