Rohtas News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नासरीगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. सीओ अंचला कुमारी ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 57 महिला और पुरुष लाभुकों के बीच भूमि का बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया. पर्चा मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी नजर आयी.
पांच पंचायतों के भूमिहीन परिवारों को मिला लाभ
सीओ अंचला कुमारी ने बताया कि प्रखंड की कैथी पंचायत के नौ, परसिया पंचायत के छह, पवनी पंचायत के पांच, पडुरी पंचायत के छह और अतिमी पंचायत के 31 भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार की योजना के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की गयी है.
पर्चा मिलने से लाभुकों में खुशी
बंदोबस्ती पर्चा मिलने के बाद सभी लाभुक प्रसन्न दिखे. लाभुकों ने भूमि मिलने पर खुशी जताते हुए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मियों ने लाभुकों को भूमि से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी.
अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद
मौके पर अंचल नाजिर नागेंद्र कुमार, कर्मी नागेंद्र पासवान, अजित कुमार गुप्ता, कृष्णा कुमार, हरिओम श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
