सासाराम में CBSE बास्केटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता 24 जुलाई से शुरू, बिहार-झारखंड के 900 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

सासाराम में 24 जुलाई से CBSE बास्केटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. बिहार और झारखंड के करीब 900 छात्र-खिलाड़ी पांच दिवसीय इस आयोजन में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

Sasaram News : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के बिहार-झारखंड जोन के अंतर्गत संचालित विद्यालयों के छात्रों की बास्केटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन सासाराम में 24 जुलाई से किया जाएगा. पांच दिवसीय यह प्रतियोगिता 28 जुलाई तक चलेगी. प्रतियोगिता की मेजबानी जमुहार स्थित नारायण वर्ल्ड स्कूल करेगा, जबकि सभी मुकाबले गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किए जाएंगे.

50 विद्यालयों के करीब 900 खिलाड़ी होंगे शामिल

नारायण वर्ल्ड स्कूल की निदेशक डॉ. मोनिका सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड के लगभग 50 सीबीएसई विद्यालयों के करीब 900 छात्र-खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करेंगी.

खिलाड़ियों की सुविधा के लिए बनाई गईं अलग-अलग समितियां

डॉ. मोनिका सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है. खिलाड़ियों के आवासन, भोजन, परिवहन, सुरक्षा, खेल मैदान की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई हैं.

उन्होंने कहा कि आयोजन में शामिल होने वाले सभी छात्र-खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें.

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

आयोजकों के अनुसार सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता से बिहार और झारखंड के स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा. प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का मौका मिलेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Vivek Singh

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >