बिक्रमगंज भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

SASARAM NEWS.आजादी के अमृत महोत्सव और 79वें स्वतंत्रता दिवस से पूर्व बुधवार को नगर भाजपा की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली गयी. आरा रोड स्थित भाजपा कार्यालय से नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष के साथ मुख्य तेंदुनी चौक होते हुए पूरे नगर में यात्रा निकाली.

बिक्रमगंज.

आजादी के अमृत महोत्सव और 79वें स्वतंत्रता दिवस से पूर्व बुधवार को नगर भाजपा की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली गयी. आरा रोड स्थित भाजपा कार्यालय से नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष के साथ मुख्य तेंदुनी चौक होते हुए पूरे नगर में यात्रा निकाली. इस मौके पर नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ मनीष रंजन, प्रो बलिराम मिश्रा, मदन प्रसाद वैश्य और भाजपा युवा जिलाध्यक्ष रितेश राज ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देश की आजादी की याद में तिरंगा फहराकर वीर शहीदों को नमन करना है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू यह अभियान अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है, जो एकता, गर्व और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है. 13 से 15 अगस्त तक यह अभियान चलेगा, जिसमें शहीद स्मारकों और प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा. तिरंगा यात्रा में नवीनचंद्र साह, रवि पांडेय, पंकज कुमार, जितेंद्र ठाकुर, विवेक कुमार, सुमन कुमार, चंदन कुमार, नंदन कुमार, सुदर्शन गुप्ता, देवमुनि पांडेय, मंटू कुमार, उत्तम कुमार सिंह, अभय कुमार, कुणाल कुमार, मंदन कुमार, दीपक कुमार, हरेंद्र हरियाली, दिवाकर द्विवेदी, संजय गुप्ता, कुणाल कुमार ,हरियाली सिंह,बबन सिंह,अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >