रोहतास में बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत

Sasaram Road Accident : मृतक की पहचान मझिगांव निवासी कमल के रूप में की गई है. लोगों ने बताया की बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना हुआ था.

नोखा (रोहतास) से रंजन कुमार की रिपोर्ट
Sasaram Road Accident : नोखा थाना क्षेत्र के तराढ़ गांव के समीप मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मझिगांव निवासी कमल के रूप में की गई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

गांव लौटते वक्त हादसा, चालक वाहन लेकर फरार

जानकारी के अनुसार, कमल मंगलवार रात बाइक से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान तराढ़ गांव के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पिकअप वाहन एवं उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

लोगों ने कहा, हेलमेट रहता तो बच सकती थी जान

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी जान चली गई. लोगों ने आशंका जताई कि यदि उन्होंने हेलमेट पहना होता तो चोट की गंभीरता कम हो सकती थी.

ग्रामीणों ने दोपहिया वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की है.

चालक की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही

नोखा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना में शामिल वाहन व चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >