Bihar Accident: बिहार में डंपर और ऑटो की भीषण टक्कर, दो की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

Bihar Accident: सासाराम के पुरानी जीटी रोड पर तेज रफ्तार डंपर और ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.

Bihar Accident: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम शहर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई. पुरानी जीटी रोड पर तेज़ रफ्तार डंपर और एक ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

आक्रोशित लोगों ने सड़क को किया जाम

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आक्रोशित होकर सड़क को जाम कर दिया. गुस्साए लोगों ने करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया, जिससे जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

पुलिस ने हालात पर पाया काबू

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को समझा-बुझाकर हालात को काबू में किया. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है.

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद धीरे-धीरे सड़क से जाम हटाया गया और लगभग दो घंटे बाद यातायात को पुनः बहाल कर दिया गया. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि डंपर चालक का पता लगाया जा सके. स्थानीय लोगों ने सड़क पर ट्रैफिक कंट्रोल और भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

(प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार में लोजपा नेता के बेटे की बेरहमी से हत्या, अपराधियों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >