रोहतास: औरंगाबाद कोर्ट का वारंटी सूर्या डॉन गिरफ्तार, फायरिंग मामले में था फरार

कुख्यात अपराधी कौशल कुमार उर्फ सूर्या डॉन को स्थानीय पुलिस ने औरंगाबाद कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है. आरोपी पर एक व्यक्ति पर फायरिंग करने का गंभीर आरोप है, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था. यह गिरफ्तारी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

Rohtas surya don arrested: अकोढ़ीगोला पुलिस ने क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी कुख्यात अपराधी कौशल कुमार उर्फ सूर्या डॉन को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के एडीजे-7 की अदालत से वारंट जारी था.

कोर्ट के वारंट पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि औरंगाबाद कोर्ट से प्राप्त वारंट के आधार पर पुलिस ने महुअरी गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान कौशल कुमार उर्फ सूर्या डॉन को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए औरंगाबाद भेजा जा रहा है.

फायरिंग मामले में था आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के हैडल पिपरा निवासी राजेंद्र पासवान पर फायरिंग करने का आरोप है. घटना में गोली राजेंद्र पासवान के कंधे में लगी थी. उस समय ग्रामीणों ने तीन अपराधियों को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था.

कई थानों में दर्ज हैं मामले

पीड़ित की शिकायत पर बारुण थाना कांड संख्या 119/20 में कौशल कुमार उर्फ सूर्या डॉन समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अकोढ़ीगोला थाना सहित कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >