रोहतास: काराकाट में आर्म्स एक्ट और SC-ST एक्ट का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र से आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी अधिनियम से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त संतोष पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.

Rohtas news : रोहतास जिला के काराकाट थाना क्षेत्र के कौपा गांव से पुलिस ने शनिवार को आर्म्स एक्ट एवं एससी-एसटी अधिनियम से जुड़े एक मामले के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुराने मामले में था फरार. गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कौपा गांव निवासी स्वर्गीय बृजदा पांडे के 45 वर्षीय पुत्र संतोष पांडे उर्फ संतोष कुमार पांडे के रूप में हुई है. वह कांड संख्या 392/25 में नामजद अभियुक्त था और लंबे समय से फरार चल रहा था.

आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज है मामला

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज है. उसके ठिकाने की गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.

अन्य आरोपितों की तलाश जारी. पुलिस कर रही अनुसंधान

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अन्य नामजद आरोपितों के संबंध में अनुसंधान जारी है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए भी लगातार कार्रवाई कर रही है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >