जिले के 22 लाख लोगों को खिलायी जायेंगी फाइलेरियारोधी की दवाएं

एमडीए अभियान को लेकर सदर अस्पताल के एमसीएच में आयोजित हुआ टीओटी कार्यक्रम

सासाराम सदर. जिला के 13 प्रखंडों में 10 फरवरी से शुरू होने वाले 17 दिवसीय एमडीए कार्यक्रम से पहले विभिन्न गतिविधियों के संपादन के लिए बुधवार को सदर अस्पताल के मातृ शिशु अस्पताल के पांचवी मंजील पर सभागार में जिलास्तरीय टीओटी आयोजित किया गया. कार्यशाला में शहरी सहित 13 प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, समुदाय समन्वयक व वीबीडी कर्मी शामिल हुए. कार्यशाला का उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके पुष्कर ने फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को प्रस्तावित दवा सेवन अभियान की सफलता के लिए भी काम करना है. सभी योग्य व्यक्तियों को अगर अच्छे से समझाया जाए, तो वह जरूर दवा का सेवन करेंगे. एसीएमओ ने कहा कि मेहनत और सामूहिक सहभागिता से जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने का सपना जल्द साकार होगा.

वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ जयप्रकाश गौतम ने कहा कि अभियान के दौरान जिले के 4,22,397 लक्षित घरों के करीब 22 लाख लोगों डीइसी, अल्बेंडाजोल व आइवरमेक्टिन की दवा खिलाई जायेगी. इसके लिए 1021 लोगों की टीम गठित की गयी है. उन्होंने बताया कि 17 दिवसीय अभियान में पहले 14 दिनों तक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलायी जायेगी. इसके बाद अगले तीन दिनों तक स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों में स्टॉल लगा बच्चों व आमजनों को दवा खिलायी जायेगी. जिले के सासाराम शहरी, अकोढ़ीगोला, चेनारी, करगहर, कोचस, नौहट्टा, नोखा, राजपुर, रोहतास, शिवसागर, सुर्यपुरा व तिलौथु प्रखंडों में दवा का सेवन कराया जायेगा.

टीम की उपस्थिति में खानी है दवा

जोनल कोऑर्डिनेटर विश्व स्वास्थ्य संगठन वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार ने बताया कि अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला से लेकर प्रखंडस्तर तक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान योग्य व्यक्तियों को निर्धारित मानक के अनुसार डीइसी, अल्बेंडाजोल और आईवरमेक्टिन की दवा खिलायी जायेगी. कार्यक्रम में छूटे हुए घरों में कर्मियों द्वारा पुनः भ्रमण कर दवा खिलायी जायेगी. खाली पेट दवा का सेवन नहीं करना है. दवा स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही खाना जरूरी है, यह कार्यक्रम सभी अंतर्विभागीय सहयोग के साथ किया जायेगा. इसमें आइसीडीएस, पंचायती राज, जीविका, शिक्षा विभाग आदि का सहयोग लिया जायेगा. इस प्रशिक्षण में डॉ सभा सुंदर, गौरव कुमार, रौशन कुमार सिंह, जिला प्रतिनिधि पीरामल स्वास्थ्य हेमंत कुमार, पीओसीडी कृष्णकांत चौबे, सायन विश्वास, सिफार से विशाल कुमार, सरोज दुबे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >