रोहतास में खुलेगा एकलव्य आवासीय खेल केंद्र, 100 खिलाड़ियों का हुआ ””””बैटरी टेस्ट””””

SASARAM NEWS.बिहार सरकार के खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की पहल पर रोहतास जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ”एकलव्य आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र” खोला जायेगा.

शारीरिक क्षमता का आकलन. हाइट-वेट से लेकर वर्टिकल जंप तक हुई कड़ी परख

सासाराम.

बिहार सरकार के खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की पहल पर रोहतास जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ””””एकलव्य आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र”””” खोला जायेगा. इस केंद्र के चयन की प्रक्रिया शनिवार को न्यू स्टेडियम फजलगंज में शुरू हुई, जहां 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का ””””बैटरी टेस्ट”””” आयोजित किया गया. जिला खेल पदाधिकारी विनय प्रताप ने टेस्ट का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस दौरान बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की निगरानी में लगभग 100 खिलाड़ियों (60 लड़के और 40 लड़कियां) ने हिस्सा लिया. चयन प्रक्रिया के तहत खिलाड़ियों की हाइट, वेट, 30 मीटर रन, 10×6 मीटर रन, मेडिसिन बॉल थ्रो और वर्टिकल जंप जैसी गतिविधियों के जरिए उनकी शारीरिक दक्षता जांची गयी.

इन शिक्षकों और प्रशिक्षकों की रही अहम भूमिका

टेस्ट के सफल संचालन के लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों को तैनात किया गया था. इनमें मनोज कुमार, प्रेम प्रकाश कुमार, शशांक राय, अभिमन्यु श्रीवास्तव, शशि रंजन, उज्ज्वल कुमार सिंह, करन कुमार और पवन कुमार शामिल रहे. विभाग के प्रशिक्षक राजीव लोचन और शशि प्रताप सिंह ने तकनीकी बारीकियों के साथ टेस्ट संपन्न कराया। खेल कार्यालय से प्रभात कुमार पाठक भी मौके पर मौजूद थे.

चयनितों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा नियमित कोचिंग मिलेगी. रहने और खाने की उत्तम व्यवस्था, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना उद्देश्य है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

इस केंद्र के खुलने से रोहतास की ग्रामीण व शहरी खेल प्रतिभाओं को एक नयी दिशा मिलेगी. आने वाले वर्षों में जिले से राष्ट्रीय स्तर के एथलीट तैयार होंगे.

—विनय प्रताप, जिला खेल पदाधिकारी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >